तिनसुकिया के गोदाम में भीषण आग, करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख
| Nov 16, 2026, 10:50 IST
तिनसुकिया (असम), 16 नवंबर (हि.स.)। असम के तिनसुकिया जिले के न-पुखुरी स्थित कोल्ड स्टोरेज परिसर में बने एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना में गोदाम में रखा करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते उसने गोदाम के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग में कई करोड़ रुपये मूल्य के सामान और सामग्री नष्ट होने की आशंका है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों और नुकसान के वास्तविक आकलन को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

