home page

ग्वालपाड़ा के बालीजाना में भीषण आग, किराना दुकान जलकर राख

 | 
ग्वालपाड़ा के बालीजाना में भीषण आग, किराना दुकान जलकर राख


ग्वालपाड़ा (असम), 26 अप्रैल (हि.स.)। असम के ग्वालपाड़ा जिले के आगिया क्षेत्र अंतर्गत बालीजाना में भीषण अग्निकांड की जानकारी सामने आई है, जिसमें एक किराना दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

पुलिस प्रवक्ता द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार, बालीजाना बाजार स्थित स्थानीय व्यवसायी प्रांजल दास की दुकान में बीती रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

प्रारंभिक आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अग्निशमन विभाग की टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे फैलने से रोका।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश