home page

गुवाहाटी के बामुनीमैदाम में भीषण आगजनी, कई घर जलकर खाक

 | 
गुवाहाटी के बामुनीमैदाम में भीषण आगजनी, कई घर जलकर खाक


गुवाहाटी, 07 अप्रैल (हि.स.)। गुवाहाटी के बामुनीमैदाम इलाके में स्थित अनुराधा रेलवे कॉलोनी में बीती देर रात अचानक भीषण आग की घटना सामने आई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिलेंडर विस्फोट के कारण आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

सूत्रों के मुताबिक एक साथ करीब सात सिलेंडरों के फटने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में लगभग 50 से 60 घर जलकर खाक हो गए हैं, जिससे कई परिवार बेघर हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गईं। रेलवे कॉलोनी में इस समय भय और हाहाकार का माहौल बना हुआ है।

हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश