बजाली के ओकया प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में भीषण आगजनी
| Mar 1, 2026, 10:10 IST
बजाली (असम), 01 मार्च (हि.स.)। बजाली जिले के ओकया प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में शनिवार रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई। इस अग्निकांड में स्वास्थ्य केंद्र के कई आवासीय भवन पूरी तरह जलकर राख हो गए।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि आग की शुरुआत पास में रखे सूखे घास के ढेर से हुई हो सकती है।
सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रहा। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

