home page

नगांव के पुरनीगोदाम बिटुमिन फैक्ट्री में भीषण आग

 | 
नगांव के पुरनीगोदाम बिटुमिन फैक्ट्री में भीषण आग


नगांव (असम), 17 अप्रैल (हि.स.)। असम के नगांव जिले के पुरनीगोदाम क्षेत्र में स्थित एक बिटुमिन फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी नुकसान हुआ।

आधिकारिक सूत्रों से शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना पुरनीगोदाम के अंतर्गत काषरी गांव में स्थित फैक्ट्री में बीती रात हुई। फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैल गई। आग लगते ही आसमान में धुएं का घना गुबार उठने लगा, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक फैक्ट्री के भीतर रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश