home page

जोरहाट में लगी भयावह आग से मची अफरा-तफरी

 | 
जोरहाट में लगी भयावह आग से मची अफरा-तफरी


जोरहाट (असम), 13 अप्रैल (हि.स.)। जोरहाट में भयावह आग लगने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि यह घटना राजामैदाम गजपुरिया रोड पर बीती रात घटी, जहां आग ने तेजी से आसपास के हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिलिंडर विस्फोट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है, जिससे आग और भी भयानक रूप ले लिया। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों की तत्परता के चलते आग पर काबू पा लिया गया और बड़े नुकसान को टाल दिया गया।

फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश