home page

दुमदुमा जातीय विद्यालय में लगी भयावह आग

 | 
दुमदुमा जातीय विद्यालय में लगी भयावह आग


तिनसुकिया (असम), 03 मई (हि.स.)। तिनसुकिया जिले के दुमदुमा स्थित जातीय विद्यालय में बीती रात भयावह आग की घटना सामने आई, जिसमें विद्यालय के कई कक्ष पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।

रविवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, अचानक लगी इस आग ने तेजी से विद्यालय परिसर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई कक्षों को भारी नुकसान पहुंचा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पाने से और अधिक क्षति होने से बचा लिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश