मार्घेरिटा में 51.50 ग्राम ड्रग्स के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
तिनसुकिया (असम), 28 सितंबर (हि.स.)। मार्घेरिटा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चलाते हुए प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ एक ड्रग्स तस्कर किशोर पाइट को गिरफ्तार किया है। मार्घेरिटा पुलिस ने आज बताया है कि खुफिया सूचना के आधार पर मार्घेरिटा के सेगुनबारी में पुलिस द्वारा चलाए गए एक विशेष अभियान में एक गाड़ी से प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ किशोर पाइट नामक युवक को गिरफ्तार किया गया।
लिडू से धेमाजी तक प्रतिबंधित ड्रग्स की तस्करी करने की कोशिश करते समय पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। धेमाजी निवासी किशोर पाइट के एक बैग में छुपाए गए चार प्लास्टिक के खैनी की डिब्बी से लगभग 51.50 ग्राम ड्रग्स बरामद किए गए। प्रतिबंधित ड्रग्स की मार्केट कीमत लगभग 10 हजार रुपए से अधिक आंकी गयी है।
पुलिस ने प्रतिबंधित सामग्री को जब्त करने के साथ-साथ पकड़े गए युवक को थाने लाकर और जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ जारी रखे हुए है। पुलिस की इस तत्परता ने इलाके में ड्रग्स के अवैध कारोबार करने वाले गिरोहों की नींद उड़ा दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Satish Rai

