home page

असम विस चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक के रूप में मनजीत सिंह ने संभाला कार्यभार

 | 
असम विस चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक के रूप में मनजीत सिंह ने संभाला कार्यभार


गुवाहाटी, 23 मार्च (हि.स.)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा असम विधानसभा आम चुनाव 2026 के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष संचालन के लिए नियुक्त विशेष पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनजीत सिंह ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया।

मनजीत सिंह सोमवार को राज्य मुख्यालय गुवाहाटी पहुंचे। वे चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की निगरानी करेंगे। उनकी नियुक्ति का उद्देश्य चुनावों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा निष्पक्ष माहौल बनाए रखना है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, विशेष पर्यवेक्षक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों से चुनाव से संबंधित मुद्दों पर प्राप्त होने वाले अभ्यावेदन सुनेंगे।

इस संबंध में कोई भी व्यक्ति या संगठन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सीधे विशेष पर्यवेक्षक से संपर्क कर अपनी शिकायत या सुझाव प्रस्तुत कर सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश