home page

डिफू में मांजा नदी ने लिया रौद्र रूप, कई इलाके जलमग्न

 | 
डिफू में मांजा नदी ने लिया रौद्र रूप, कई इलाके जलमग्न


कार्बी आंगलोंग (असम), 10 सितंबर (हि.स.)। असम के डिफू में मांजा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि से स्थिति गंभीर हो गई है। नदी का पानी कई इलाकों में घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रात से ही बचाव अभियान शुरू कर दिया। प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश