home page

मणिपुर में संदिग्ध हेरोइन और चोरी की स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार

 | 
मणिपुर में संदिग्ध हेरोइन और चोरी की स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार


थौबल (मणिपुर), 04 अक्टूबर (हि.स.)। थौबल कमांडो यूनिट की एक टीम ने रविवार को अभियान चलाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से संदिग्ध हेरोइन पाउडर और चोरी की एक होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अब्दुल रियास रहमान उर्फ फुंद्रेमायुम बोबो (32) के रूप में हुई है। वह थौबल जिले के थौबल थाना अंतर्गत सांगाईयुम्फाम पार्ट-I, पुलेइपोकपी निवासी मोहम्मद गफार खान का पुत्र है।

पुलिस के अनुसार, कमांडो यूनिट की टीम ने कार्रवाई के दौरान एक साबुनदानी बरामद की, जिसमें संदिग्ध हेरोइन पाउडर रखा हुआ था। इसके अलावा एक चोरी की होंडा एक्टिवा भी जब्त की गई।

गिरफ्तार व्यक्ति और जब्त सामान को आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए थौबल थाने को सौंप दिया गया है। मामले में जांच जारी है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश