home page

तेंगनौपाल जिले के पहाड़ी क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार एवं नौ आईईडी बरामद

 | 
तेंगनौपाल जिले के पहाड़ी क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार एवं नौ आईईडी बरामद


इंफाल, 17 मार्च (हि.स.)। मणिपुर में अवैध हथियारों की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में तेंगनौपाल जिले के पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गये तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार एवं विस्फोक बरामद किया गया है। हालांकि, इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि सुरक्षा बलों ने रविवार को तेंगनौपाल जिले के माची थानांतर्गत, बोलजांग पहाड़ी श्रृंखला के सामान्य क्षेत्र से हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की। बरामद सामग्रियों में मुख्य रूप से आठ आईईडी, एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगज़ीन, एक इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, दो मोटोरोला रेडियो सेट, दो मोटोरोला बैटरी और कैलिबर के ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए।

बरामद आईईडी को सुरक्षा प्रोटोकॉल और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उसी जगह पर नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय