home page

उखरुल में 114 लीटर डीआईसी शराब के साथ दो हिरासत में

 | 
उखरुल में 114 लीटर डीआईसी शराब के साथ दो हिरासत में


उखरुल (मणिपुर), 23 अगस्त (हि.स.)। उखरुल थाना पुलिस की एक टीम ने 114 लीटर डीआईसी शराब के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने रविवार काे बताया कि इस दौरान पुलिस ने एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया।

हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान तलुई गांव निवासी 32 वर्षीय थुइंगाम वाशुम, पुत्र वारेइचोन वाशुम और माकू गांव निवासी 32 वर्षीय डेनियल जिमिक, पुत्र स्वर्गीय वुंगनाओपाम जिमिक के रूप में हुई है।

पुलिस ने शराब के साथ एक चार पहिया वाहन (एमएन 06एलएक्स 6421) को भी जब्त किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश