home page

गुवाहाटी में मणिपुर के तीन ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, पूर्वोत्तर में ड्रग्स आपूर्ति रैकेट का खुलासा

 | 
गुवाहाटी में मणिपुर के तीन ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, पूर्वोत्तर में ड्रग्स आपूर्ति रैकेट का खुलासा


गुवाहाटी, 26 मार्च (हि.स.)। पुलिस ने गुवाहाटी में मणिपुर के तीन शातिर ड्रग्स तस्करों— मोहम्मद हायातुल्ला, मोहम्मद याकूब और मोहम्मद जमिर को ड्रग्स लेनदेन के दौरान गिरफ्तार किया। ये तीनों पूर्वोत्तर भारत में संचालित एक संगठित ड्रग्स सिंडिकेट के मास्टरमाइंड माने जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नकली पंजीकृत वाहन का इस्तेमाल करके क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में ड्रग्स की आपूर्ति करता था। बशिष्ठ इलाके में चलाए गए एक अभियान के दौरान तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया और इस कार्रवाई में एक आई20 वाहन भी जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ जारी रखी है ताकि पूर्वोत्तर में उनके ड्रग्स वितरण नेटवर्क का पूरा खुलासा किया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश