home page

थौबल एवं चंदेल जिलों से भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद

 | 
थौबल एवं चंदेल जिलों से भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद


इंफाल, 24 फरवरी (हि.स.)। मणिपुर के चंदेल एवं थौबल जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान सुरक्षा बल एवं पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान में भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया गया है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय के अनुसार सुरक्षा बलों ने चंदेल जिले के चकपिकरोंग थानांतर्गत टी. बोलोक और एल. मोल्होई गांव के बीच सामान्य क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया। जिसमें मुख्य रूप से खाली मैगज़ीन के साथ एक जी-3 राइफल, देश में निर्मित तीन लेथोड बंदूकें, दो सिंगल बैरल बंदूकें, तीन स्थानीय रूप से निर्मित पोम्पी गोले, चार पोम्पी बंदूकें, खाली मैगज़ीन के साथ दो कार्बाइन, दो मैगज़ीन पाउच, एके राइफल के 7.62 मिमी के जीवित 55 राउंड, आठ बाओफांग रेडियो सेट और एक कवर के साथ खंजर शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के खोंगजोम थानांतर्गत टेंथा एरेल चिंग से एक एसएमजी कार्बाइन एक मैगज़ीन के साथ, तीन बोल्ट एक्शन राइफलें, दो एसबीबीएल, एक .32 पिस्तौल मैगज़ीन के साथ, एक .32 लाइव राउंड, एक 9 मिमी खाली कारतूस और तीन हेलमेट बरामद किये हैं। सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दाैरान किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हाे सकी है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय