home page

मणिपुरः एक महिला समेत दो व्यक्ति ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

 | 
मणिपुरः एक महिला समेत दो व्यक्ति ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार


इंफाल, 18 अक्टूबर (हि.स.)। मणिपुर में पुलिस एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों ने अभियान चलाते हुए एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से संदिग्ध ब्राउन बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मणिपुर पुलिस ने शनिवार की देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर सेनापति जिला पुलिस, सीआरपीएफ की 142/एफ एवं सीआरपीएफ की 109/बी टीमों ने संयुक्त रूप से सेनापति पुलिस थानांतर्गत खोंगनेम थाना गांव में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों की पहचान टार्सस (31) और सारा (40) के रूप में की गयी है। दोनों सेनापति जिले के तुंगजॉय पुलिस थानांतर्गत लाई गांव के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने प्लास्टिक के 45 साबुनदानी में छिपाकर रखे गये संदिग्ध 804 ग्राम ब्राउन शुगर एवं एक स्कॉर्पियो वाहन (एनएल-01एच-6982) बरामद किया गया। पुलिस इस संबंध में आगे की जांच जारी रखे हुए है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय