home page

मणिपुर में पिस्तौल के साथ प्रीपाक (प्रो) का सक्रिय कैडर गिरफ्तार

 | 
मणिपुर में पिस्तौल के साथ प्रीपाक (प्रो) का सक्रिय कैडर गिरफ्तार


इंफाल, 22 जुलाई (हि.स.)। सुरक्षा बलों ने मणिपुर के थौबल ज़िले में एक अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्रीपाक (प्रोग्रेसिव) गुट के एक सक्रिय कैडर को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान स्वयंभू कैप्टन लौरमबम कुमार मैतेई (उर्फ़ कांतो, उर्फ़ नाओबी, उर्फ़ अबुंग) (43) के रूप में हुई है, जो इंफाल वेस्ट ज़िले के हाओबम मारक लौरम लीकाई का रहने वाला है।

पुलिस अधिकारियों ने आज बताया है कि यह अभियान 21 जुलाई को थौबल ज़िले के लिलोंग पुलिस स्टेशन के तहत लिलोंग आलिया लमखाई इलाके में चलाया गया था, जिसमें उग्रवादी को पकड़ा गया।

अभियान के दौरान, सुरक्षा कर्मियों ने उसके पास से एक .32 कैलिबर की पिस्तौल और एक मैगज़ीन बरामद की। गिरफ़्तार सदस्य और ज़ब्त हथियार को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है। सुरक्षा बल राज्य भर में 'शांति के लिए हथियार छोड़ें' पहल के तहत उग्रवाद-विरोधी अभियान और अवैध हथियार बरामद करने की कोशिशें तेज कर दिए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय