home page

मणिपुर : 290 लीटर अवैध डीआईसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

 | 
मणिपुर : 290 लीटर अवैध डीआईसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार


इंफाल, 06 अगस्त (हि.स.)। मणिपुर पुलिस ने काकचिंग जिले में अभियान चलाकर 290 लीटर अवैध डीआईसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक मारुति ऑल्टो कार भी जब्त की गई।

पुलिस ने गुरुवार काे बताया कि वाइखोंग थाना क्षेत्र के आइहांग इलाके से थोंगजाओ मामांग लैकाई निवासी लीमैपोकपाम ओलिन मैतेई (34) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 290 लीटर डीआईसी शराब तथा मारुति ऑल्टो कार (एमएन-03-पी-5884) बरामद की गई।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश