मणिपुर में सक्रिय यूएनएलएफ (कोइरेंग) कैडर गिरफ्तार
| Oct 30, 2026, 11:45 IST
इंफाल, 30 अक्टूबर (हि.स.)। मणिपुर पुलिस ने उगाही के एक मामले में प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ-कोइरेंग) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सलाम खेड़ा सिंह उर्फ किरण (54) के रूप में हुई है।
मणिपुर पुलिस की ओर से शुक्रवार को जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिष्णुपुर पुलिस की कमांडो इकाई ने 29 अक्टूबर को नांबोल सबाल लीकाई इलाके में अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति बिष्णुपुर जिले के थांगा करांग लामलोन लीकाई का निवासी है। उसे यूएनएलएफ (कोइरेंग) का सक्रिय सदस्य और उगाही में संलिप्त व्यक्ति बताया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

