home page

मणिपुर पुलिस ने पीएलए के सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया

 | 
मणिपुर पुलिस ने पीएलए के सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया


इंफाल, 26 अक्टूबर (हि.स.)। मणिपुर पुलिस की विशेष कमांडो इकाई ने इंफाल पश्चिम जिले के उरीपोक पंचाई मणिंग इलाके में तलाशी अभियान चलाकर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा आज दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 25 अक्टूबर को इंफाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 61 वर्षीय तुरांगबम अरुणबाबू सिंह के रूप में हुई है। वह उरीपोक पंचाई मणिंग, इंफाल पश्चिम जिले का निवासी है। वह स्वर्गीय टी. मधुमंगल सिंह का पुत्र है।

विशेष कमांडो इकाई की टीम ने इलाके में तलाशी अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई और मामले के अन्य विवरणों की जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश