home page

एनडीपीएस आरोपित ने किया आत्मसमर्पण, हथियार और उगाही के मामलों में दो गिरफ्तार

 | 
एनडीपीएस आरोपित ने किया आत्मसमर्पण, हथियार और उगाही के मामलों में दो गिरफ्तार


इंफाल, 29 जुलाई (हि.स.)। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने बुधवार को अलग-अलग अभियानों में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें एक एनडीपीएस मामले की आरोपित ने अदालत से जमानत रद्द होने के बाद आत्मसमर्पण किया, जबकि हथियार और उगाही के मामलों में दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

सेनापति जिले के मराम थाना में दर्ज एनडीपीएस मामले की आरोपित के. लूसी (44), निवासी माओ करोंग गांव, ने अदालत द्वारा जमानत रद्द किए जाने के बाद सेनापति स्थित अस्थायी कारागार में आत्मसमर्पण कर दिया।

एक अन्य कार्रवाई में मणिपुर पुलिस ने इम्फाल पश्चिम जिले के खागेमपल्ली पंखा नगानापी थोंग मामांग निवासी मोइरांगथेम संजय उर्फ आया (33) को इम्फाल थाना क्षेत्र के नॉर्थ एओसी इलाके से गिरफ्तार किया। वह नॉर्थ एओसी में सार्वजनिक स्थान पर हुई गोलीबारी की घटना में कथित रूप से शामिल था। उसके कब्जे से एक .45 एनपीबी पिस्तौल, एक मैगजीन तथा पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

वहीं, सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर जिले के नम्बोल थाना क्षेत्र के लेइमापोकपम मयाई लीकाई निवासी ओइनाम निकारसन सिंह (27) को उसके घर से गिरफ्तार किया। वह गैर-पंजीकृत संगठन पीपुल्स यूनाइटेड यूथ अलायंस का सक्रिय सदस्य और कथित उगाहीकर्ता है। उसके पास से तीन रसीद पुस्तिकाएं तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का विवरण रखने वाले दस्तावेज जब्त किए गए।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश