मणिपुर में उग्रवादी संगठन का कैडर गिरफ्तार, 50 राउंड गोलियां जब्त
| Feb 24, 2026, 12:57 IST
इंफाल, 24 फरवरी (हि.स.)। मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत उग्रवादी संगठन केसीपी (एमएफएल) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया गया है।
मणिपुर पुलिस ने मंदलवार को बताया कि बीते सोमवार को इंफाल ईस्ट जिले के लमलई थानांतर्गत लमलई मामांग लाईकाई समु लांबेल से 55 वर्षीय खैदेम जोयचंद्र मैतेई उर्फ़ इनाओचा को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 50 राउंड एके सीरिज के जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। आरोपित इंफाल ईस्ट जिले के लमलई मयाई लाईकाई का निवासी बताया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

