इंफाल ईस्ट जिले से भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद
इंफाल, 25 फरवरी (हि.स.)। मणिपुर पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में हथियार एवं अन्य सामग्री बरामद किया है। हालांकि, इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने बुधवार काे बताया कि में इंफाल ईस्ट जिले के सागोलमांग थानांतर्गत नुंगई पहाड़ी क्षेत्र से मंगलवार को हथियार बरामद किया गया। बरामद हथियारों में एक देसी राइफल, एक देसी 9 एमएम पिस्तौल मैगज़ीन के साथ, एक एचई-36 हैंड-ग्रेनेड, .303 बोर के पांच राउंड जिंदा कारतूस, दो मेटल प्लेट वाली एक बुलेटप्रूफ जैकेट, एक मैगज़ीन पाउच, दो बीपी हेलमेट और तीन स्लिंग शामिल है।
पुलिस राज्य के संवेदनशील इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चलाते हुए हथियार एवं विस्फोटों का जखीरा बरामद कर रही है। पुलिस बरामद हथियारों के संबंध में आगे की कार्रवाई जारी रखे हुए है।-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

