home page

मणिपुर में तीन मादक पदार्थ तस्कर एवं एक वाहन चोर गिरफ्तार

 | 
मणिपुर में तीन मादक पदार्थ तस्कर एवं एक वाहन चोर गिरफ्तार


इंफाल, 09 मार्च (हि.स.)। मणिपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर मोरेह स्थित एक होटल से तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य अभियान में एक शातिर वाहन चोर भी गिरफ्तार किया गया है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा साेमवार काे दी गई आधिकारिक सूचना के अनुसार गिरफ्तार तस्करों की पहचान लेटमिनलुन खोंगसाई उर्फ मिनलुन खोंगसाई (35), जामगौलेन हाओकिप (28) और देइखोलम चोंगलोई (57) के रूप में की गयी है।

गिरफ्तार तस्करों के पास से 2.3 किलोग्राम डब्ल्यूवाई टैबलेट (याबा टैबलेट), 2 लाख 200 रुपये नकद, दो सोने के पेंडेंट, एक चार पहिया वाहन, काले रंग की थार (एमएल-05एई-0201), तीन मोबाइल फ़ोन और दो आधार कार्ड बरामद किया गया है। यह गिरफ्तारी और रिकवरी मणिपुर पुलिस और एनसीबी समेत अन्य सहयोगी एजेंसियों के बीच सूचना शेयरिंग के बाद हुई।

वहीं दूसरी ओर, थौबल जिले के लिलोंग ताइरेनमाखोंग के एक शातिर वाहन चोर सालेह खान (28) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया है कि वाहन चोर को उस समय पकड़ा गया जब वह पाओना बाजार में खड़ी एक टू-व्हीलर होंडा एक्टिवा (एएस-11वी-9668) चोरी करने की कोशिश कर रहा था। उसके पास से एक मोबाइल फ़ोन के अलावा, एक कटर, स्क्रू-ड्राइवर जैसी आपत्तिजनक चीज़ें बरामद की गईं।

टू-व्हीलर गाड़ी, जिसका लॉक टूटा हुआ मिला और गिरफ्तार व्यक्ति आगे की जांच के लिए इंफाल वेस्ट जिले के सिटी थाना की कस्टडी में हैं। जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय