मणिपुर डीजीपी ने द्वितीय मणिपुर राइफल्स बटालियन का किया निरीक्षण
इंफाल, 01 अगस्त (हि.स.)। मणिपुर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकेश सिंह, आईपीएस ने शनिवार को एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर/एपी/इंटेलिजेंस) के साथ इंफाल स्थित द्वितीय मणिपुर राइफल्स बटालियन का दौरा किया।
दौरे के दौरान डीजीपी ने बटालियन के क्वार्टर गार्ड, निर्माणाधीन मणिपुर पुलिस रिसर्च इंस्टीट्यूट, मनोरंजन कक्ष, बैरकों, परेड ग्राउंड तथा जवानों के मेस का निरीक्षण किया।
इसके बाद उन्होंने बटालियन के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में बटालियन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने, उपलब्ध जनशक्ति के तर्कसंगत उपयोग तथा जर्जर और पुराने बैरकों के स्थान पर नए बैरकों के निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

