मणिपुर के चुराचांदपुर मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
इंफाल, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मणिपुर के चुराचांदपुर पुलिस ने खुफिया जनकारी के आधार पर अभियान चलाते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से मादक पदार्थ बरामद किया। आरोपित से आगे की पूछताछ जारी है।
मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा मंगलवार काे दी गयी जानकारी के अनुसार, सोमवार को चुराचांदपुर पुलिस की एक टीम ने गैर-कानूनी रूप से नशीले पदार्थ रखने के आरोप में एक व्यक्ति, डौथांगलेन हाओकिप (36) को गिरफ़्तार किया। आरोपित चंदेल ज़िले के गेलजांग गांव के यमंगम हाओकिप का पुत्र है और अभी चुराचांदपुर के के. सालबुंग गांव में रह रहा था।
आरोपित के पास से साबुनदानी की 40 डिब्बियां ज़ब्त की गईं, जिनमें लगभग 932 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर छुपाकर रखी गयी थी। फिलहाल, पुलिस उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसके संबंधों का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी रखे हुए है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

