home page

मणिपुर : पुलिस अभियानों में कई बंकर नष्ट, ड्रग्स और हथियार बरामद

 | 
मणिपुर : पुलिस अभियानों में कई बंकर नष्ट, ड्रग्स और हथियार बरामद


इंफाल, 12 अप्रैल (हि.स.)। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों का पूरे इलाकाें में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बीते 10 और 11 अप्रैल को पूरे राज्य में कई ऑपरेशन चलाए। जिसके मद्देनजर बंकर नष्ट किए गए, हथियार और विस्फोटक ज़ब्त किए गए और अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने रविवार को जारी आधिकारिक बयान में बताया कि 11 अप्रैल को उखरुल ज़िले के लिटन पुलिस स्टेशन के तहत सिकिबंग में 14 बंकर और मोंगकोट चेपु गांव में सात बंकर नष्ट किए गए। इन जगहों से ग्यारह खाली खोखे भी बरामद किए गए। इसी तरह में 10 अप्रैल को पुलिस ने चुराचांदपुर ज़िले के वेंगनुआम सिंगनैट के दो निवासियों को बेहियांग पुलिस स्टेशन के तहत हियांगतान गांव से गिरफ़्तार किया। आरोपितों की पहचान एच. कामतुनमुंग (50) और पॉलियनलाल (49) के रूप में हुई, जिनके पास से 45 प्लास्टिक की साबुनदानी में रखे गुए ब्राउन शुगर बरामद हुए। साथ ही एक मारुति जिप्सी, दो मोबाइल फ़ोन और दो बैग भी ज़ब्त किए गए। 11 अप्रैल को ही एक और अभियान में सुरक्षा बलों ने तेंगनौपाल ज़िले के मोरेह पुलिस स्टेशन के तहत माओजांग, लिबुंग, गोमनोम और टी. खोनुनजांग के तिराहे वाले इलाके से मैगज़ीन के साथ दो 9एमएम की पिस्तौल और 13 देसी विस्फोटक उपकरण बरामद किए गये। विस्फोटक उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। दो कॉम्बैट यूनिफ़ॉर्म, एक जोड़ी जंगल शूज़ और एक बैकपैक भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया है कि ये अभियान राज्य में उग्रवाद और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के चल रहे प्रयासों का हिस्सा हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय