home page

मणिपुर के पांच वैज्ञानिकों को दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में मिली जगह: भाजपा

 | 
मणिपुर के पांच वैज्ञानिकों को दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में मिली जगह: भाजपा


इंफाल, 29 अक्टूबर (हि.स.)। मणिपुर के पांच वैज्ञानिकों ने वर्ष 2026 में दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में जगह बनाकर राज्य का नाम रोशन किया है। मणिपुर भाजपा ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इन वैज्ञानिकों को बधाई दी।

इस उपलब्धि के लिए डॉ. रघुमणि सिंह निंगथौजम, प्रो. रखेश सिंह क्षेतीमयुम, प्रो. अथोकपम कृष्णकांत सिंह, डॉ. आनंदकुमार नाओरेम और डॉ. पुष्पा देवी पुखरामबम को बधाई दी गई।

मणिपुर भाजपा ने अपने संदेश में कहा कि इन वैज्ञानिकों की उपलब्धि राज्य के लिए गर्व का क्षण है। उनकी वैज्ञानिक उत्कृष्टता ने मणिपुर को वैश्विक वैज्ञानिक मानचित्र पर पहचान दिलाई है।

पार्टी ने वैज्ञानिकों के योगदान और उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन पांचों वैज्ञानिकों की उपलब्धि से राज्य के शैक्षणिक और वैज्ञानिक समुदाय में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश