home page

मणिपुर में मादक पदार्थों की खेप के साथ युवक गिरफ्तार

 | 
मणिपुर में मादक पदार्थों की खेप के साथ युवक गिरफ्तार


इंफाल, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मणिपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कांगपोकपी जिले के खोलेप गांव निवासी लाम्मिनलाल हाओकिप (27) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से मादक पदार्थों की खेप बरामद की गई है।

मणिपुर पुलिस की ओर से बुधवार को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को सेनापति और कांगपोकपी जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सेनापति जिले के हेंगबुंग आउटपोस्ट पर नियमित तलाशी एवं जांच अभियान चलाया था। इसी दौरान पुलिस ने लाम्मिनलाल हाओकिप को रोका और उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मादक पदार्थों की खेप बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने बरामद मादक पदार्थों के प्रकार और उनकी मात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश