मणिपुर में सुरक्षाबलों ने पिस्तौल व गोला-बारूद के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार
| May 1, 2026, 10:15 IST
सेनापति (मणिपुर), 01 मई (हि.स.)। मणिपुर के सेनापति जिले में सुरक्षाबलों ने एक अभियान के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान एस चाखो के रूप में हुई है, जो सेनापति थाना क्षेत्र के माखन सेंटर गांव का निवासी है। पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि यह गिरफ्तारी 30 अप्रैल को चलाए गए अभियान के दौरान की गई।
सुरक्षाबलों ने उसके पास से एक 7.65 मिमी पिस्तौल मैगजीन सहित, 7.65 मिमी के दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड बरामद किया है।
मामले की आगे की जांच जारी है, ताकि हथियार के स्रोत और आरोपी के संभावित संबंधों का पता लगाया जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

