home page

मणिपुर : अलग-अलग अभियानों में तीन मादक पदार्थ के तस्कर गिरफ्तार

 | 
मणिपुर : अलग-अलग अभियानों में तीन मादक पदार्थ के तस्कर गिरफ्तार


इंफाल, 30 मार्च (हि.स.)। मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गये अभियानों के दौरान तीन मादक पदार्थ के तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने रविवार काे बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा 28 और 29 मार्च को दो अलग-अलग नशा-विरोधी अभियान चलाए, जिसके परिणामस्वरूप तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और हेरोइन तथा गांजा सहित संदिग्ध नशीले पदार्थ जब्त किए गए।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, 29 मार्च को सुरक्षा बलों ने जिरीबाम जिले के साइकुलफाई गांव के रहने वाले सेहखोलियन (52) को जिरीबाम पुलिस थानांतर्गत छोटबेकरा और लतिंगखाल के बीच के इलाके से गिरफ्तार किया। इस अभियान के दौरान उनके कब्जे से पांच प्लास्टिक की थैलियों में पैक लगभग 5.2 किलो गांजा गांजा बरामद किया गया। एक दोपहिया (एएस-11एक्स-9252) वाहन को भी जब्त किया गया।

वहीं, 28 मार्च को एक अलग अभियान में, सुरक्षा बलों और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एक संयुक्त टीम ने चुराचांदपुर ज़िले के नगाथल मैदान में दो वाहनों एक टाटा डीआई और एक स्कार्पियो को रोका। वाहनों के चालकों, जिनकी पहचान वाल वेंग गांव के पौमुआनलिआन तुंगनुंग (23) और साइकोट के नाज़रेथ गांव के लिआनमिनथांग नेहसिअल (26) के रूप में हुई, को हिरासत में ले लिया गया।

इस अभियान के दौरान रोके गए वाहनों से संदिग्ध हेरोइन से भरे कुल 207 साबुनदानी बरामद किए गए। दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय