home page

हाथी के हमले से मरे व्यक्ति के घर पहुंचे बीटीसी के उप-प्रमुख

 | 
हाथी के हमले से मरे व्यक्ति के घर पहुंचे बीटीसी के उप-प्रमुख


कोकराझाड़ (असम), 04 जून (हि.स.)। कुमारीकाटा क्षेत्र के सोमलिगुरी गांव में जंगली हाथी के हमले में फाउलुस बसुमतारी नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर बोडोलैंड टेरीटोरियल काउंसिल (बीटीसी) के उप-प्रमुख विजित गौरा नार्जारी गुरुवार को मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके दुख में सहभागी बने।

इस दौरान नार्जारी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन और बीटीसी परिवार के साथ खड़ा है। यह घटना क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष की बढ़ती समस्या को एक बार फिर उजागर करती है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश