home page

शोणितपुर के आमलगांव में सनसनीखेज हत्या, एक गिरफ्तार

 | 

शोणितपुर (असम), 11 मई, (हि.स.)। शोणितपुर जिले के आमलगांव में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। बीरू लगुन नामक एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने आज बताया कि हत्या का आरोप निर्मल मुंडा नामक व्यक्ति पर लगाया गया है। बताया गया है कि दोनों के बीच हुए विवाद के बाद यह घटना घटी। विवाद के दौरान निर्मल मुंडा ने बीरू लगुन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपित निर्मल मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश