मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में लखीमपुर का युवक गिरफ्तार
| Nov 7, 2026, 17:52 IST
गुवाहाटी, 07 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में लखीमपुर जिले के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान जोन दास के रूप में हुई है। वह लखीमपुर जिले के घिलमारा क्षेत्र के बेबेजिया गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे तमिलनाडु से गिरफ्तार किया।
मुख्यमंत्री को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

