home page

डलू नदी में समा गया पुल का बड़ा हिस्सा, संपर्क व्यवस्था प्रभावित

 | 
डलू नदी में समा गया पुल का बड़ा हिस्सा, संपर्क व्यवस्था प्रभावित


हैलाकांदी (असम), 25 जून (हि.स.)। हैलाकांदी जिले में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां हाथीचरा और मधुरा को जोड़ने वाले मार्ग पर डलू नदी के ऊपर स्थित पुल का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह नदी में समा गया। इस घटना से क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगातार कटाव और नदी के तेज बहाव के कारण पुल का विशाल भाग ढहकर नदी में गिर गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है, क्योंकि यह मार्ग आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

केवल पुल ही नहीं, बल्कि हाल ही में निर्मित सड़क का भी एक बड़ा हिस्सा नदी में धंस गया है। इससे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता और नदी कटाव की गंभीरता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर संपर्क व्यवस्था बहाल करने तथा आगे और नुकसान रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश