तिनसुकिया में भीषण आग से गैरेज और कई दुकानें जलकर राख
तिनसुकिया (असम), 13 नवंबर (हि.स.)। असम के तिनसुकिया जिले के धला स्थित बोकापथार इलाके में भीषण आग लगने से एक गैरेज और आसपास की कई दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित एक गैरेज में सबसे पहले आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से आसपास की दुकानों तक फैल गई। आग की चपेट में आने से गैरेज के साथ ही कई दुकानें पूरी तरह नष्ट हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस हादसे में व्यापक संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण और कुल आर्थिक क्षति का आकलन अभी नहीं हो पाया है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

