बोकाखात शहर में भीषण आग, दो व्यावसायिक प्रतिष्ठान जलकर खाक
| Oct 1, 2026, 16:21 IST
गोलाघाट (असम), 01 अक्टूबर (हि.स.)। असम के बोकाखात शहर के बीचोंबीच गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से दो व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग के वास्तविक कारण का अंतिम सूचना मिलने तक आधिकारिक रूप से पता नहीं चल पाया है।
अग्निकांड में दोनों प्रतिष्ठानों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना में हुए कुल आर्थिक नुकसान का तत्काल आकलन नहीं किया जा सका है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों ने अभियान चलाया। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

