ग्वालपाड़ा के कृष्णाई में प्रशासन का बड़ा बेदखली अभियान
| Sep 7, 2026, 09:30 IST
ग्वालपाड़ा (असम), 07 सितंबर (हि.स.)। असम के ग्वालपाड़ा जिले के कृष्णाई इलाके में जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर बेदखली अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों के साथ 10 जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं।
प्रशासन के अनुसार, अभियान के तहत करीब 73 परिवारों को बेदखल किया जाना है। इसके अलावा कई गांवों की कृषि भूमि को भी अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। अभियान के मद्देनजर इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

