डिब्रूगढ़ में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.35 किलोग्राम हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार
गुवाहाटी, 18 जुलाई (हि.स.)। असम पुलिस ने डिब्रूगढ़ जिले के टिंगखोंग थाना अंतर्गत नाहरकटिया क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में 1.35 किलोग्राम हेरोइन, 14.06 लाख रुपये नकद तथा दो चार पहिया वाहन जब्त किए हैं।
अभियान के दौरान पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है और ड्रग तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपित रिश्ते में पति-पत्नी बताए गये हैं। उनकी पहचान मनोज गोगोई एवं गुलापी गोगोई के रूप में की गयी है।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान राज्य सरकार की नशे के कारोबार के खिलाफ जारी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि असम में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस का अभियान आगे भी पूरी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

