हाजो में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, तीन गिरफ्तार
कामरूप (असम), 12 जून (हि.स.)। असम में नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत हाजो और कामरूप पुलिस ने हाजो के शिमलुतला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह अभियान डीएसपी दीपक शर्मा के नेतृत्व में संचालित किया गया।
पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर स्निफर डॉग की सहायता से तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन और गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही मौके से बड़ी मात्रा में नकद धनराशि भी जब्त की गई, जिसे नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़ा माना जा रहा है।
मामले में संलिप्त तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है तथा इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

