अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक बना मजबाट रेलवे स्टेशन
| Jul 17, 2026, 11:13 IST
शोणितपुर (असम), 17 जुलाई (हि.स.)। असम का शताब्दी पुराना मजबाट रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक स्वरूप में विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका लोकार्पण करेंगे।
करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे क्षेत्र की रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक बनाया गया मजबाट रेलवे स्टेशन असम का दूसरा रेलवे स्टेशन है, जो राज्य के रेलवे अवसंरचना विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

