home page

गहपुर के मां कल्याणी थान में पशुओं को मुक्त कर की जाती है देवी की आराधना: मुख्यमंत्री

 | 
गहपुर के मां कल्याणी थान में पशुओं को मुक्त कर की जाती है देवी की आराधना: मुख्यमंत्री


गुवाहाटी, 14 नवंबर (हि.स.)। असम में देवी आराधना की परंपराएं बेहद अनूठी और विविधतापूर्ण हैं। राज्य के गहपुर स्थित मां कल्याणी थान में देवी की पूजा पशुबलि के बजाय पशुओं को मुक्त कर करने की परंपरा प्रचलित है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से इस अनूठी धार्मिक परंपरा का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में अनेक स्थानों पर पशुबलि की परंपरा है, लेकिन गहपुर के मां कल्याणी थान में पशुओं को मुक्त कर मां की आराधना की जाती है। यहां मां की पूजा जीवनदायिनी स्वरूप में की जाती है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को उन्हें इस पवित्र परंपरा का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री की इस पोस्ट में असम की विशिष्ट धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश