home page

गोलाघाट में सड़क पर जल उठा लग्जरी वाहन, तीन युवक बाल-बाल बचे

 | 
गोलाघाट में सड़क पर जल उठा लग्जरी वाहन, तीन युवक बाल-बाल बचे


गोलाघाट (असम), 29 अप्रैल (हि.स.)। असम के गोलाघाट जिले में एक लग्जरी कार अचानक सड़क पर धू-धू कर जल उठी, हालांकि वाहन में सवार तीन युवक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।

बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, सुबह के समय तेज रफ्तार में स्टंट दिखाने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खंभे से जा टकरायी। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह से जलने लगी।

घटना के समय वाहन में सवार तीनों युवक समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, वहीं सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर कार्रवाई की बात कही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश