मुख्यमंत्री के सहयोग के लिए लवलीना बरगोहाईं ने जताया आभार, ओलंपिक पदक अगला लक्ष्य
गुवाहाटी, 07 अक्टूबर (हि.स.)। असम की स्वर्णकन्या और स्टार मुक्केबाज लवलीना बरगोहाईं ने अपनी सफलता में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के निरंतर सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए असमवासियों और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर समय उनका समर्थन किया है और उनके सहयोग के बिना सफलता हासिल करना संभव नहीं होता।
लवलीना ने कहा कि मुख्यमंत्री का समर्थन उन्हें हमेशा प्रोत्साहित करता रहा है। उन्होंने एशियाई खेलों में पदक जीतने के बाद का एक विशेष अनुभव साझा करते हुए कहा कि उस उपलब्धि के बाद मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें पांच मिस्ड कॉल मिले थे। उन्होंने कहा कि वह क्षण उनके लिए बेहद खास था और आज भी उन्हें याद है।
लवलीना ने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतना है। उन्होंने असम की जनता को भी लगातार मिल रहे समर्थन और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

