home page

गृहभूमि पहुंचकर भावुक हुईं ‘गोल्डन गर्ल’ लवलीना बरगोहाईं, मुख्यमंत्री की जमकर प्रशंसा

 | 
गृहभूमि पहुंचकर भावुक हुईं ‘गोल्डन गर्ल’ लवलीना बरगोहाईं, मुख्यमंत्री की जमकर प्रशंसा


गोलाघाट (असम), 08 अक्टूबर (हि.स.)। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बरगोहाईं गुरुवार को अपनी गृहभूमि असम के बोकाखात पहुंचकर भावुक हो गईं। अपने संघर्ष और खेल यात्रा को याद करते हुए लवलीना ने कहा कि सभी को खुश करने की कोशिश में वह कई बार अपने माता-पिता को खुश करना भूल जाती थीं।

उन्होंने 2024 की हार के बाद के कठिन दौर को याद करते हुए कहा कि उस समय वह लगभग भूल ही गई थीं कि जिंदगी को फिर से किस तरह शुरू करना है। उन्होंने कहा कि हार के बाद खुद को संभालना और दोबारा लक्ष्य की ओर बढ़ना आसान नहीं था।

‘गोल्डन गर्ल’ ने बोकाखात से नयी पीढ़ी के युवाओं से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और कठिन परिश्रम करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

लवलीना ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पहले राज्य में खेल का क्षेत्र किस स्थिति में था और अब इसमें कितना बदलाव आया है, यह सभी के सामने है। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को मिल रहे प्रोत्साहन और सुविधाओं के लिए राज्य सरकार की सराहना की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश