home page

लव जिहाद: नाबालिग लड़की का अपहरण और बलात्कार, आरोपित नूर हुसैन गिरफ्तार, गुस्साईं भीड़ ने घर को फूंका

 | 
लव जिहाद: नाबालिग लड़की का अपहरण और बलात्कार, आरोपित नूर हुसैन गिरफ्तार, गुस्साईं भीड़ ने घर को फूंका


बिश्वनाथ (असम), 21 जुलाई (हि.स.)। बिश्वनाथ जिले में एक लव जिहाद की घटना ने तीव्र आक्रोश और सनसनी पैदा कर दी है।

शिकायत के अनुसार, नूर हुसैन नामक एक युवक ने खुद को राहुल नामक हिंदू बताकर एक हिंदू नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसाया, फिर उसे अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया।

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित नूर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच जारी रखे हुए है।

इस घटना की खबर फैलने के बाद स्थानीय लोग उत्तेजित हो गए और आरोपित के घर में आग लगा दी। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

बिश्वनाथ पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश