home page

असम में एक और लव जिहाद का मामला, युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

 | 

लखीमपुर (असम), 02 जून (हि.स.)। असम के लखीमपुर जिले में एक और लव जिहाद का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक मुस्लिम युवक ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर हिंदू युवती से विवाह पंजीकरण कराया और बाद में उसकी वास्तविक पहचान उजागर हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती की नवंबर माह में एक युवक से मुलाकात हुई थी। युवक ने अपना नाम सुमित कुमार तथा पता तेजपुर के धुलाबाड़ी क्षेत्र का निवासी बताया था। युवती ने आरोप लगाया है कि अप्रैल में युवक ने धोखे से मेरे साथ कोर्ट मैरिज कर ली।

युवती का दावा है कि बाद में उसे पता चला कि युवक का वास्तविक नाम हसमत अली है और वह लखीमपुर जिले के रंगाजान बरबिल क्षेत्र का निवासी है। युवती ने आज मीडिया के सामने आरोप लगाया कि विवाह के बाद युवक युवती को अपने घर ले गया और उसे हैदराबाद ले जाने की तैयारी कर रहा था।

इस बीच युवती किसी तरह वहां से निकलकर अपने पिता के घर पहुंच गई। मामले को लेकर मंगलवार को संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

युवती ने कहा कि शादी के बाद लड़का उसे धमका रहा था कि यदि लड़की उसके विरुद्ध गई और किसी और से शादी किया तो उस लड़के को भी मार देगा और खुद भी मरकर लड़की को विधवा बना देगा।

स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय के असम में लव जिहाद की एक के बाद एक घटना सामने आ रही है, जिनमें मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को फुसलाकर धोखे से उसके साथ शादी कर रहे हैं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश