home page

लोहित नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त

 | 
लोहित नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त


इटानगर, 01 सितंबर (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिलांतर्गत करोती के पास लोहित नदी पर बना पुल कथित तौर पर उस पर से सामान से लदा एक ट्रक के गुज़रते समय क्षतिग्रस्त हो गया।

यह पुल काहो, मुसाई और डोंग गांवों के लिए जीवन रेखा माना जाता था और स्थानीय लोग रोज़ाना आने-जाने और ज़रूरी सामान लाने-ले जाने के लिए इसका इस्तेमाल करते थे।

पुल के गिरने से दूर-दराज़ के गांवों का संपर्क टूट गया है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से अपील की है कि वे संपर्क बहाल करने और ज़रूरी सामान व सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी