home page

कामरूप में बच्चे समेत चार संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पुलिस के हवाले

 | 
कामरूप में बच्चे समेत चार संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पुलिस के हवाले


कामरूप (असम), 22 जुलाई (हि.स.)। असम के कमलपुर के पुठिमारी क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के संदेह में एक बच्चे समेत चार संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, सतर्क ग्रामीणों ने चारों को संदिग्ध परिस्थितियों में रोका और पूछताछ के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर उनकी पहचान, नागरिकता और राज्य में कथित प्रवेश की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश