home page

जोरहाट में पिंजरबद्ध हुआ विशाल तेंदुआ, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर फिर बढ़ी चिंता

 | 
जोरहाट में पिंजरबद्ध हुआ विशाल तेंदुआ, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर फिर बढ़ी चिंता


जोरहाट (असम), 04 जुलाई (हि.स.)। जोरहाट के पुरानी माटी चाय बागान क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लोगों में दहशत फैला रहे एक विशाल तेंदुए को वन विभाग ने शनिवार को पिंजरे में सुरक्षित पकड़ लिया।

तेंदुए की लगातार आवाजाही से चाय बागान के श्रमिकों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। वन विभाग की निगरानी और अभियान के बाद आखिरकार उसे बिना किसी नुकसान के पिंजरे में कैद कर लिया गया।

इस घटना ने असम में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष की समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पकड़े गए वन्यजीव के पास न जाएं। उसे नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश